Onedainik India
  • Login/Register
  • Breaking News
  • Entertainment
  • Bihar
  • Delhi
No Result
View All Result
  • Login/Register
  • Breaking News
  • Entertainment
  • Bihar
  • Delhi
No Result
View All Result
Onedainik India
No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • Entertainment
  • My account
  • Bihar
Home Bihar

मंत्री आलोक मेहता के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार , राजद के मंत्रियों में गलतबयानी की चल रही प्रतियोगिता !!

Harshit by Harshit
January 22, 2023
in Bihar, Patna
0 0
0
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter



राजद के मंत्रियों के पास सामान्य ज्ञान नहीं तो मुंह बंद रखे, बिहार को बदनाम न करें : डॉ संजय जायसवाल

पटना, 22 जनवरी । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संजय जायसवाल ने राजद कोटे के मंत्री आलोक मेहता के ’10 प्रतिशत वाले अंग्रेजों के जमाने में मंदिरों में घंटी बजाते थे’ के विवादास्पद बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि राजद के मंत्रियों में जैसे एक प्रतियोगिता चल रही है, कि कौन कितना ज्यादा गलतबायनी कर सकता है। उन्होंने कहा कि उनकी गलतबयानी से बिहार बदनाम हो रहा है।

उन्होंने मंत्री आलोक मेहता के बयान पर कहा कि उनका पूरा जीवन राजद में गुजरा है इस कारण वे राजद को ही ज्यादा जानते हैं।

उन्होंने संभावना जताते हुए कहा कि वे जो टिप्पणी कर रहे हैं वे जगदानंद सिंह जी जैसे व्यक्ति पर कर रहे होंगे। उन्होंने कहा कि वे राजद से बाहर रहे नहीं। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि अंग्रेजों की घंटियां कौन बजाता था, यह जगदानंद सिंह तक सीमित है या शिवानंद तिवारी जी तक ?

जायसवाल ने मंत्रियों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे बिहार को बदनाम करने का काम नहीं करें। जिस प्रकार शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर जी, सुरेंद्र यादव जी और अब आलोक मेहता जी बयान दे रहे उससे लगता है कि वे फिर से 1990 से 2005 तक जिस तरह बिहार का मजाक उड़ता था, वही स्थिति बनाने वाले हैं।

उन्होंने कहा कि ये लोग बिहार के लोगों का अपमान करने का काम कर रहे हैं। भाजपा नेता राजद के मंत्रियों को नसीहत देते हुए कहा कि आपके पास सामान्य ज्ञान नहीं तो मुंह बंद रखे, ऐसी बातें न करे।

बेतिया के सांसद ने कहा कि अगर आपलोगों को पता होता कि भगत सिंह, चंद्रशेखर, राजगुरु, सुभाष चंद्र बोस कौन थे, तो शायद आप यह बयान नहीं देते, लेकिन आपकी जानकारी जगदाबाबू के परिवार तक ही सीमित रही होगी, क्योंकि शिवानंद तिवारी जी के परिवार के विषय में तो पूरा देश जानता है। वैसे, अगर शिवानंद तिवारी के विषय में भी यही जानकारी है तो आपकी बुद्धि पर तरस है।

Harshit

Harshit

Onedainik India

We bring you the best Premium WordPress Themes that perfect for news, magazine, personal blog, etc. Check our landing page for details.

Follow Us

Browse by Category

  • Bihar
  • Breaking News
  • Delhi
  • Entertainment
  • Jharkhand
  • Madhya Pradesh
  • Maharastra
  • Patna
  • Rajasthan
  • Ranchi
  • Sitamarhi
  • Utrakhand
  • Uttarpradesh

Recent News

मंत्री आलोक मेहता के बयान पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार , राजद के मंत्रियों में गलतबयानी की चल रही प्रतियोगिता !!

January 22, 2023

राजस्व मंत्री का बयान को गलत ढंग से पेश किया गया है,,,,,RJD !!

January 22, 2023
  • Login/Register
  • Breaking News
  • Entertainment
  • Bihar
  • Delhi

© 2019-22 ONE DAINIK INDIA -All rights reserved. Designed by Metolte.

No Result
View All Result
  • Login/Register
  • Breaking News
  • Entertainment
  • Bihar
  • Delhi

© 2019-22 ONE DAINIK INDIA -All rights reserved. Designed by Metolte.

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

Are you sure want to unlock this post?
Unlock left : 0
Are you sure want to cancel subscription?